हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही, आज प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में कई जगह बादल फटने से तबाई हुई है। इसमें कई घर बह गए हैं। पानी परियोजनाओं को भी नुकसान हुआ है।

Aug 2, 2024 - 11:13
 25
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही, आज प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही, आज प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में कई जगह बादल फटने से तबाई हुई है। इसमें कई घर बह गए हैं। पानी परियोजनाओं को भी नुकसान हुआ है। साथ ही कई लोगों की मौत हो गई है और करीब 49 लोग लापता हैं। वहीं, एनडीआरएफ, सेना और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। 

"फंसे हुए लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता"

इस हादसे पर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा राहत-बचाव कार्य जोरों पर है। पिछली रात भी हमारे प्रशासनिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं। मैं अभी प्रभावित इलाके में जा रहा हूं। निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। सबसे बड़ा नुकसान, हमें जो लोग छोड़कर गए हैं उनका है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी बॉडी को निकालने का काम किया जा रहा है। 49 के करीब लोग लापता हैं। आज मौसम थोड़ा साफ हुआ है। हमारा मुख्य लक्ष्य  फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है। 

"नदी, नालों के पास ना जाएं पर्यटक"

पर्यटक यहां आए लेकिन वे नदी-नालों के किनारे न जाए। मनाली की भी सड़कें टूटी है, वहां पर फ़ौरी तौर पर सड़कों को जोड़ा गया है। यह आपदा चिंता का विषय है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow