Saturday, March 7, 2026
Home Current News कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई, लॉरेंस गैंग को आतंकी...

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई, लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया

Advertisement

कनाडा ने लारेंस बिश्नोई और उसके गिरोह को आपराधिक संहिता के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है, आतंकवादी संगठन घोषित होने के बाद बिश्नोई गिरोह की संपत्ति जब्त करने और मुकदमा चलाने की शक्तियां बढ़ेंगी, कनाडा में इमीग्रेशन अधिकारी संदिग्ध गिरोह के सदस्यों को देश में प्रवेश से रोक सकेंगे।

कनाडा सरकार ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को भय और भय का माहौलपैदा करने के लिए आतंकवादी संगठनघोषित किया है, इस बयान में देश में गिरोह की मौजूदगी का जिक्र किया गया, इसमें कहा गया है कि यह प्रवासी समुदायों की महत्वपूर्ण आबादी वाले क्षेत्रोंमें सक्रिय है।

बयान में ये भी कहा गया कि हिंसा और आतंक की गतिविधियों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है, इसीलिए कनाडा सरकार ने बिश्नोई गिरोह को आपराधिक संहिता के तहत एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है।