ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, देर रात तक कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी तरह से चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। सैनी सुबह से लेकर देर रात तक लोगों से जनसंपर्क के अलावा धार्मिक संस्थानों में भी जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आरज यानि 22 सितंबर की दोपहर 12 बजे रोहतक के आल इंडिया रेडियो सेंटर में एक रिकॉर्डिंग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 

Sep 22, 2024 - 11:26
 11
ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, देर रात तक कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त
ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, देर रात तक कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी तरह से चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। सैनी सुबह से लेकर देर रात तक लोगों से जनसंपर्क के अलावा धार्मिक संस्थानों में भी जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आरज यानि 22 सितंबर की दोपहर 12 बजे रोहतक के आल इंडिया रेडियो सेंटर में एक रिकॉर्डिंग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 

इसके बाद वह दोपहर एक बजे रोहतक में ही स्वामी राघवेंद्र भारती के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बजे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बरोदा विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को चार बजे वह रोहतक विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रात्रि 7 बजे समालखा में संत निरंकारी मिशन के कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। 

इसके बाद रात 8 बजे वह समालखा से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार से अगले दिन यानि 23 सितंबर को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह गुरुग्राम में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे वह घरोंडा विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जगाधरी विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा में नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। 

शाम 5 बजे नायब सिंह सैनी खरखौदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और 6 बजे खरखौदा में ही नायब सिंह सैनी के लिए एक चाय कार्यक्रम रखा गया है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के अन्य बड़े नेता भी हरियाणा में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे। ऐसे में नायब सिंह सैनी के ऊपर बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में लाने की जिम्मेदारी है। इसी के चलते वह सुबह से लेकर देर रात तक चुनावी प्रचार में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow