’65 की उम्र में 25 जैसा दिखोगे’...बुजुर्गों को जवान बनाने के नाम पर ठगे 35 करोड़

जालसाजों ने महिला को यह कहकर झांसा दिया कि उनके पास एक ऐसी मशीन है जिससे वो उसे 25 साल की बना देंगे, महिला भी जालसाजों की बातों में आ गई और जवान दिखने के लालच में उन्हें 35 करोड़ रुपये दे दिए।

Oct 5, 2024 - 13:32
 24
’65 की उम्र में 25 जैसा दिखोगे’...बुजुर्गों को जवान बनाने के नाम पर ठगे 35 करोड़
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला को जवान दिखने की चाहत में 35 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया, महिला की उम्र 65 साल है। जालसाजों ने महिला को यह कहकर झांसा दिया कि उनके पास एक ऐसी मशीन है जिससे वो उसे 25 साल की बना देंगे, महिला भी जालसाजों की बातों में आ गई और जवान दिखने के लालच में उन्हें 35 करोड़ रुपये दे दिए।

दरअसल जालसाजों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को जवान दिखाने की स्कीम शुरू की थी, इस स्कीम का नाम रिवाइवल वर्ड रखा गया था, शख्स को जवान दिखाने के लिए कानपुर में जालसाजों ने इजरायली वैज्ञानिकों की प्रेशराइज्ड ऑक्सीजन चैंबर और मशीन तकनीक की मदद से लोगों को ठगने का गिरोह शुरू किया। जालसाजों ने इसके लिए एक करोड़पति महिला को अपना शिकार बनाया, कानपुर की करोड़पति महिला को 65 साल में 25 साल की दिखने का लालच दिया गया। 

कानपुर के इन जालसाजों ने फर्जी मशीन खरीदी और लोगों को उनकी ID से दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए गिफ्ट हैंपर भी दिए, इसी लालच में कई लोग इस स्कीम से जुड़ने लगे। महिला के साथ जब ठगी हुई तो उसने कानपुर में शिकायत दर्ज कराई, मामले की जांच के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी प्लांट तैयार कर रखा है। करोड़ों की ठगी करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद इस मामले में तेजी लाते हुए किदवई नगर पुलिस ने पीड़िता से ठगी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

65 की उम्र में 25 की दिखेंगी

जालसाजों ने 65 साल की महिला को 25 साल की दिखने का झांसा देने की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के बारे में जानने के बाद बुजुर्ग महिला भी उनके भरोसे में आ गई और उसे लगा कि अब वह 65 की उम्र में वाकई 25 की दिखेंगी। जालसाजों ने महिला को झांसा देकर उससे धीरे-धीरे 35 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की स्कीम में जोड़ी गई आईडी से एक साल में धीरे-धीरे 35 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने लिए गए पैसे वापस करने की स्कीम भी बताई। इस पर महिला को पैसे वापस करने की कुछ स्कीम बताई गई। एक साल बाद जालसाजों ने उसे करीब 1.75 लाख रुपये वापस कर दिए।

रश्मि और राजीव कौन हैं?

पीड़िता रेनू चंदेल ने बताया कि वह स्वरूप नगर, कानपुर की रहने वाली है और स्वरूप नगर, प्रभु महिमा अपार्टमेंट निवासी राजीव कुमार और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने साकेत नगर में मकान किराए पर लेकर रिवाइवल वर्ड नाम से संस्था बनाई है। महिला ने बताया कि वे लोगों को ठग रहे हैं और जालसाजी कर रहे हैं। उनके जाल में फंसकर वह करोड़ों रुपये उन्हें दे चुकी है। उसने बताया कि रश्मि दुबे ने उसे इस योजना के बारे में बताया था। उसने बताया कि इजरायली वैज्ञानिकों ने 64 साल से अधिक उम्र के 35 लोगों को प्रेशराइज्ड चैंबर में पांच दिन तक शुद्ध ऑक्सीजन दी।

कुछ समय बाद उनकी उम्र 25 साल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जालसाजों ने इजरायली वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई मशीन से 65 साल के बुजुर्ग को 25 साल का युवक बनाने का लालच देकर उससे 35 करोड़ रुपये ठग लिए। जाल में फंसकर स्वरूप नगर की महिला ने 150 आईडी से करीब 9 लाख और कारोबार बढ़ाने के लिए 3.5 लाख रुपये चुकाए।

आरोप है कि इन लोगों ने उसे बताया कि वे साकेत नगर के किराए के मकान में रखी मशीन को इजराइल से 25 करोड़ रुपये में खरीद लेंगे और उसे 96 और 90 हजार रुपये की दो स्कीम दी। स्कीम से लोगों को जोड़ने वालों को इनाम और एक साथ 50 आईडी देने वालों को गिफ्ट हैंपर देने का वादा भी किया। इस पर उसने 150 आईडी से 9 लाख रुपये और कारोबार बढ़ाने के लिए 3.50 लाख रुपये निवेश कर दिए।

मुनाफे का भी दिया लालच

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने एक साल में 3.50 लाख रुपये और 2.10 लाख रुपये मुनाफा देने का वादा किया, लेकिन एक साल बाद आरोपियों ने सिर्फ 1.75 लाख रुपये ही लौटाए। बकाया पैसा लौटाने के लिए जालसाजों ने प्लांट का काम जल्द शुरू होने की बात कहते हुए समय मांगा। रेनू के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने जिन लोगों की आईडी उनके द्वारा जोड़ी गई थी उनसे करीब 35 करोड़ रुपए ऐंठ लिए और न तो उन्हें ऑक्सीजन बार चैंबर दिया और न ही एच वॉट (हाइपर वैरिक ऑक्सीजन थेरेपी) दी। सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा श्रीमती अंजली विश्वकर्मा ने ठगी की इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किदवई थाना अंतर्गत साकेत नगर में यह लोग इजरायली ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के नाम पर लोगों से ठगी कर निवेश करवाते थे। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow