कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले-देश की सभी समस्याएं कांग्रेस की देन

अपने आखिरी दौर में पहुंच चुके हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने अपने तमाम दिग्गज मैदान में उतार दिए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के दौरे पर है।

Sep 28, 2024 - 14:19
 14
कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले-देश की सभी समस्याएं कांग्रेस की देन
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : अपने आखिरी दौर में पहुंच चुके हरियाणा विधानसभा के चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने अपने तमाम दिग्गज मैदान में उतार दिए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के दौरे पर है। सबसे पहले उन्होंने फरीदाबाद की  एनआईटी विधानसभा सीट पर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने डबुआ सब्जी मंडी में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा सीएम योगी महेंद्रगढ़ जिले की कनीना विधानसभा, रादौर विधानसभा के नाचरौन गांव और जगाधरी विधानसभा के छछरौली में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस राज में खनन माफिया, भू माफिया होते थे, भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिसे बीजेपी ने खत्म किया। आज विकास के नाम पर हरियाणा को नई पहचान दिलाई जा रही है। कांग्रेस कहती थी देश के संसाधनों पर मुसलमानों का हक है। ये बीजेपी ने नहीं कहा। पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विश्वास।

‘उत्तर प्रदेश में दंगों को खत्म किया’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। पहले हर रोज दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब 36 बिरादरी की पार्टी है। बीजेपी का मतलब विकास की गारंटी की पार्टी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग भारत को कोसते थे, भारत को चुनौती देते थे। आज उनके मुंह से राम-राम शब्द निकल रहा है। अगर बीजेपी मजबूत होगी तो हरे राम-हरे कृष्णा भी लोग गाते आपको दिखाई देंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस कभी इस काम को नहीं कर सकती थी और शायद ना ही कभी करेगी। इसलिए बीजेपी सरकार इन अधूरे कामों को पूरा करेगी।

‘देश की सभी समस्याएं कांग्रेस की देन’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस चाहती तो राम मंदिर का निर्माण आजादी के बाद कर देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने 70 साल के राज में ऐसा नहीं किया, लेकिन ये काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। देश में जितनी भी समस्या है, सब कांग्रेस ने दी है। चाहे देश के विभाजन की बात हो या देश को कमजोर करने की, देश को आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार की भट्टी में धकेलने का काम हो। इसका समाधान भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

‘पीएम मोदी ने 5 सदी का इंतजार खत्म किया’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की धरती से यहां आया हूं। पूरी दुनिया इस बात को जानता है कि अयोध्या में 500 सालों के बाद रामलला फिर से अपनी पावन जन्मभूमि पर विराजमान हुए हैं। 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी ने पांच सदी का इंतजार खत्म किया और अयोध्या में रामलला विराजमान हुए। राम मंदिर के निर्माण के लिए अनेकों लड़ाई लड़ी, लाखों हिंदुओं ने बलिदान दिया। इसमें संत, बैरारी, संन्यासी, महिला, युवा हर तबके के लोगों ने बलिदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow