AAP ने लिया लोकसभा की हार का बदला,  जालंधर उपचुनाव में CM मान की रणनीति आई काम

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने धूम मचा दी है। और यहां जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया।

Jul 15, 2024 - 15:19
Jul 20, 2024 - 13:36
 24
 AAP ने लिया लोकसभा की हार का बदला,  जालंधर उपचुनाव में CM मान की रणनीति आई काम
 AAP ने लिया लोकसभा की हार का बदला,  जालंधर उपचुनाव में CM मान की रणनीति आई काम

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने धूम मचा दी है। पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा के शीतल अंगुराल को 37 हजार से अधिक वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद, यह जीत पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस उपचुनाव में मोहिंदर भगत को 55,246 वोट मिले, जबकि बीजेपी के शीतल अंगुराल को मात्र 17,921 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर 16,757 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

पंजाब में अब AAP के 91 विधायक 

इस जीत के बाद, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में AAP के विधायकों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है, जबकि कांग्रेस के 15, शिरोमणि अकाली दल के 3, भाजपा के 2, बसपा का 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं। इस बड़ी जीत के बाद जालंधर में सीएम मान और विधायक चुने गए मोहिंदर भगत के आवास पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। AAP कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी, और ढोल की थाप पर जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया।

जालंधर में किराए के मकान में रहने आए सीएम 

लोकसभा चुनाव में पंजाब में AAP की हार के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए यह उपचुनाव किसी चुनौती से कम नहीं था क्योंकि लोकसभा चुनावों में AAP केवल तीन संसदीय सीटें ही जीत पाई थी जबकि कांग्रेस 7 सीटों से पहले नंबर पर थी। लेकिन जालंधर वेस्ट उपचुनाव में प्रचार के अलावा, भगवंत मान ने जालंधर में एक घर किराए पर लेकर अपने परिवार के साथ वहां रहना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद भी वह जालंधर में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी इस रणनीति ने अपना असर बखूबी दिखाया भी। जिसका फायदा उन्हें उपचुनाव में भी मिला। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow