हरियाणा में दिखेगी गठबंधन की एकता? AAP से क्यों हाथ मिलाना चाहते हैं राहुल गांधी? 

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन वाला मास्टरस्ट्रोक खेलने के मूड में हैं।  क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा की तरह हरियाणा चुनाव में भी दूसरे दलों को साथ लाकर सियासी चमत्कार करना चाहते हैं।

Sep 3, 2024 - 13:06
 14
हरियाणा में दिखेगी गठबंधन की एकता? AAP से क्यों हाथ मिलाना चाहते हैं राहुल गांधी? 

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन वाला मास्टरस्ट्रोक खेलने के मूड में हैं।  क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा की तरह हरियाणा चुनाव में भी दूसरे दलों को साथ लाकर सियासी चमत्कार करना चाहते हैं। दरअसल सोमवार 2 अगस्त को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई। जहां राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के सीनियर नेताओं से आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल पूछे। 

कांग्रेस और आप के बीच हो सकता है गठबंधन 

उन्होंने पूछा कि क्या अकेले चुनाव लड़ने से नुकसान नहीं होगा। क्या गठबंधन की कोई संभावना बन सकती है। राहुल के इस सवाल का जवाब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी ज्यादा सीटें मांग रही हैं, इसलिए उनसे गठबंधन कर पाना मुश्किल है। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के वोट ना बंटे ऐसी कोशिश हम सबको मिलकर करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आप पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। हालांकि राहुल गांधी जिस तरह पैरोकार के रूप में सामने आए हैं। उससे एक बार फिर कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow