विमान के रिटायर होने के बाद कहां होता है उसका इस्तेमाल?

क्या आपको पता है कि हवा में उड़ान भरते विमानों की उम्र क्या होती है। कितने साल उड़ने के बाद उन्हें रिटायर होना पड़ता है और फिर उनका क्या होता है ?

Sep 24, 2024 - 15:23
 6
विमान के रिटायर होने के बाद कहां होता है उसका इस्तेमाल?

क्या आपको पता है कि हवा में उड़ान भरते विमानों की उम्र क्या होती है। कितने साल उड़ने के बाद उन्हें रिटायर होना पड़ता है और फिर उनका क्या होता है ? देखिए हर चीज की तरह विमानों की भी एक उम्र होती है। उसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया जाता है। आमतौर पर विमानों की रिटायरमेंट एज 25 साल होती है। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उसे सेवा से हटा दिया जाता है। हालांकि बहुत से अच्छी मेंटीनेंस पर और ज्यादा भी चल जाते हैं। रिटायर होने के बाद विमानों की आखिरी फ्लाइट स्टोरेज डिपो की ओर होती है। जिसे एयरप्लेन बोनयार्ड या ग्रेवयार्ड भी कहते हैं। 

विमान में होते हैं  कुल मिलाकर 3.5 लाख कंपोनेंट

जानकारी के मुताबिक इन डिपो में जब विमान पहुंचते हैं, तो सबसे पहले उनकी तेज धुलाई होती है, इस धुलाई में ऐसे रसायन भी मिले होते हैं कि विमान की बॉडी में अगर कहीं कोई साल्ट जैसी चीज आती है, तो खत्म हो जाती है। इसके बाद इसके ईंधन टैंक से पूरी तरह ईंधन निकाल लिया जाता है। इसके बाद एक एक पुर्जे, मशीनें और सामान निकालने का काम किया जाता है। विमान में कुल मिलाकर 3.5 लाख कंपोनेंट होते हैं। जिन्हें निकाल दिया जाता है। इन चीजों का इस्तेमाल दूसरे विमानों के पुर्जों के तौर पर होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow