Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Weather Update : राजधानी सहित ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, टूट...

Weather Update : राजधानी सहित ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, टूट गए सारे रिकॉर्ड 

Advertisement

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली- NCR में ठंड ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, क्योंकि 10-11 जनवरी की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 3°C तक पहुंच गया। जिसके बाद घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 और 12 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से जनजीवन  हुआ प्रभावित

शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही, बीते चार दिनों की बात करें तो न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री तक लुढ़क चुका है। ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। उत्तर भारत में कई जगहों पर छाए घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई है।

Weather Update: दिल्ली में कोहरे का आतंक, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर  जारी, ये है मौसम विभाग का अपडेट | Moneycontrol Hindi

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। घना से अति घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी, जिससे रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।