Wednesday, March 4, 2026
Home Current News खराब मौसम और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा तीन दिनों...

खराब मौसम और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा तीन दिनों के लिए स्थगित

Advertisement

कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा को खराब मौसम और भारी भूस्खलन के कारण तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हुए भारी लैंडस्लाइड के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन की जगह को साफ करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे कटरा में ही ठहरें और स्थिति सामान्य होने तक यात्रा न करें।