महेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 30 फीसदी से अधिक ओबीसी वोट पर रहेगी नजर

Jul 16, 2024 - 13:57
 21
महेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 30 फीसदी से अधिक ओबीसी वोट पर रहेगी नजर
महेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 30 फीसदी से अधिक ओबीसी वोट पर रहेगी नजर

 एमएच वन न्यूज, महेंद्रगढ़:

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ पहुंचने पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी, पार्टी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने उनका स्वागत किया। 

अमित शाह का ये 18 दिन में हरियाणा का दूसरा दौरा है। कार्यक्रम के जरिए बीजेपी हरियाणा के 30 फीसदी से अधिक ओबीसी वोट बैंक पर फोकस करना चाहती है। इस कार्यक्रम के जरिए अमित शाह दक्षिण हरियाणा खासतौर पर अहिरवाल क्षेत्र को साधने की कोशिश करेंगे।

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी पिछड़ा वर्ग का सीएम नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की सोच को समझ चुकी है। 

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने समस्याओं का चुटकियों में समाधान किया है। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से 370 धारा को हटाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग समुदाय का ध्यान रखती है और पिछड़ा वर्ग हमारी नीतियों पर विश्वास रखता है। सिर्फ बीजेपी पिछला वर्ग का ध्यान रखती है। 

कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि कांग्रेस ने भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने SC-ST को राजनीति में जगह नहीं दी। 

राव इंद्रजीत सिंह ने की अमित शाह की तारीफ

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ये जिला ऐसा है कि जब से नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनाया था। तभी से आज तक यहां के लोगों ने बीजेपी का भरपूर दिल से स्वागत और समर्थन किया है।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने किया शाह का स्वागत

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अमित शाह में जो मिशन शुरू किया है। उससे विपक्ष की धड़कनें तेज हो गई हैं। अमित शाह आज देश की राजनीति में चाणक्य का रोल निभा रहे हैं। जब भी कोई कार्य कठिन लगे तो अमित शाह उसे बड़े आसानी से सुलझा लेते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow