बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए UP सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर से पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, प्रदेश के सभी 23 जिलों में दो हजार से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई संस्थाएं लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आ रहे है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर से पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन ट्रकों के साथ राज्य के प्रतिनिधि भी भेजे जा रहे हैं, जो वहां जाकर पीड़ितों तक सामग्री पहुंचाएंगे, उन्होंने आगे कहा कि ये राहत उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की संवेदना का प्रतीक है साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर और भी सहायता भेजी जाएगी।
What's Your Reaction?