UP News : यूपी सरकार ने चाइनीज मांझे पर लगाया बैन, मौत होने पर मर्डर केस होगा दर्ज
उत्तर प्रदेश में चीनी पतंग की डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश में चीनी पतंग की डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है और चीनी पतंग की डोर से होने वाली मौतों को हत्या मानने के सख्त आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने चाइनीज़ मांझे के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में चाइनीज़ मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। अब राज्य में न तो इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा और न ही इसकी बिक्री या भंडारण की अनुमति होगी।
CM योगी ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि चाइनीज़ मांझे की उपलब्धता को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रदेशभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए। इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि चाइनीज़ मांझे की वजह से किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उस मामले को हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान की लगातार उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने न आए। सरकार के इस फैसले को आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ट्रंप ने जिनपिंग से फोन पर की बात, चीन से रिश्ते सुधारने के कोशिश...
What's Your Reaction?