UP News : चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी बड़ी राहत, SIR फॉर्म में 6 मार्च तक करा सकते हैं बदलाव
उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 6 मार्च 2026 कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 6 मार्च 2026 कर दी गई है। इस अवधि तक मतदाता फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह समयसीमा 6 फरवरी तय की गई थी।
अक्टूबर से चल रही है पुनरीक्षण प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इसके तहत 4 नवंबर से घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया गया।
राजनीतिक दलों की मांग पर बढ़ा समय
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 27 जनवरी को हुई बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने दावे-आपत्तियों के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग रखी थी। इसी के चलते आयोग ने एक महीने का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया। अब 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची
चुनाव आयोग द्वारा सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इससे पहले मतदाताओं को अपने विवरण सही कराने का पूरा अवसर मिलेगा।
2.37 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी
SIR अभियान के तहत अब तक 2 करोड़ 37 लाख नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 86 लाख 27 हजार मतदाताओं से संबंधित प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई गई हैं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
What's Your Reaction?