हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, अब काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री व पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जूनियर महिला कोच की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

Jul 30, 2024 - 15:40
 51
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, अब काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने तय किए आरोप, अब काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री व पिहोवा से भाजपा विधायक संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जूनियर महिला कोच की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले पर संदीप सिंह को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कोच ने कथित तौर पर संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामला दर्ज कराया था, जिसपर चंडीगढ़ की कोर्ट में को आरोप तय किए है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।

जूनियर महिला कोच ने लगाए ये गंभीर आरोप

जूनियर महिला कोच ने 26 दिसंबर 2022 को तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में दी थी। इस मामले में जांच के बाद  31 दिसंबर को संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले को तूल पतड़ता देख इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई। चडीगढ़ पुलिस ने DSP पलक गोयल के सुपरविजन में SIT गठित की गई थी। वहीं अब शिकायत के लगभग डेढ़ साल का समय बीत जाने के बाद अब इस मामले में कोर्ट ने संदीप सिंह पर आरोप तय किए हैं।  

2 गैर जमानती धाराओं में आरोप तय

पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर जिन धाराओं में मामला तय किया गया है, उनमें 2 गैर जमानती धाराएं भी शामिल हैं। धारा 354 गैर जमानती धारा है, जिसमें 1 से 5 साल तक की सजा हो सकती है। वहीं धारा 354बी भी गैर जमानती धारा है, जिसमें 3 से 7 साल की सजा हो सकती है। वहीं अन्य धाराओं के तहत संदीप सिंह को 1 से 3 साल की सजा हो सकती है, जो जमानती धाराएं हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow