HomeCurrent Newsहरियाणा में ठंड का टॉर्चर जारी, फिर झमाझम बरसेंगे बदरा

हरियाणा में ठंड का टॉर्चर जारी, फिर झमाझम बरसेंगे बदरा

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के लोग पिछले कई दिनों ने कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 03 से 05 सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में चार से पांच जनवरी को बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी।

हरियाणा के हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments