आज है दुर्गा नवमी का दिन, इन विशेष चीजों के भोग से करें माता रानी को प्रसन्न

नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्रि के पर्व की दुर्गा महानवमी का दिन है। आज के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है।

Oct 11, 2024 - 10:03
 11
आज है दुर्गा नवमी का दिन, इन विशेष चीजों के भोग से करें माता रानी को प्रसन्न
Advertisement
Advertisement

नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। आज शारदीय नवरात्रि के पर्व की दुर्गा महानवमी का दिन है। आज के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है। देवी के इस रूप की पूजा करने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और कलह कलेश का भी नाश होता है। माना जाता है, मां सिद्धिदात्री की पूजा से व्यक्ति को सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। कमल पर विराजमान होने के कारण इन्हें मां कमला भी कहा जाता है। 

12 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार 

मां सिद्धिदात्री भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है। साथ ही, शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को व्रत का फल देती हैं। नवमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। वहीं, आज माता रानी को हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। नारियल और मौसमी फल का भोग भी जरूर लगाएं। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही कल यानि 12 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow