Haryana Election : इस बार चुनावी जंग में 6 पूर्व सैनिक भी शामिल, सियासत में दिखाएंगे दम

हरियाणा चुनाव का सियासी अखाड़ा इस बार खास है। इस बार नेताओं के साथ साथ सरहदों की रक्षा करने वाले जवान भी चुनावी मैदान में हैं। इस बार चुनाव में 6 पूर्व सैनिकों ने खुद को इस सियासी जंग में झोंक दिया है।

Sep 28, 2024 - 10:31
 5
 Haryana Election : इस बार चुनावी जंग में 6 पूर्व सैनिक भी शामिल, सियासत में दिखाएंगे दम
Advertisement
Advertisement

हरियाणा चुनाव का सियासी अखाड़ा इस बार खास है। इस बार नेताओं के साथ साथ सरहदों की रक्षा करने वाले जवान भी चुनावी मैदान में हैं। इस बार चुनाव में 6 पूर्व सैनिकों ने खुद को इस सियासी जंग में झोंक दिया है। आपको बता दें, भाजपा ने कुल 3 पूर्व सैनिकों को टिकट दिया है। जिसमें कैप्टन अभिमन्यु सिंह और नेवी में सेवाएं दे चुके उमेद पटुवास के नाम शामिल हैं।

अन्य पार्टियों ने भी दिए पूर्व सैनिकों को टिकट 

वहीं, JJP ने भी अपने प्रत्याशी लेफ्टिनेंट कर्नल यशवीर श्योराण को बाढड़ा से भाजपा के उमेद पटुवास के सामने उतार दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने भी 2 पूर्व सैनिकों पर भरोसा जताया है। आप ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ उचाना सीट से पवन फौजी को टिकट दिया है। दरअसल, इस बार अग्निवीर योजना और वन रैंक वन पेंशन को लेकर सेना और सैनिकों से जुड़े मुद्दे भी खासा चर्चा में हैं। खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इन मुद्दों पर अपनी रैलियों में स्पष्टीकरण देते नजर आते हैं, मगर विपक्षी दल भी लगातार हमलावर हैं। ऐसे में सेना के ये पूर्व जवान किस सीट पर अपनी पार्टियों का झंडा गाड़ पाएंगे ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow