जनता से बिना टैक्स वसूले चलते हैं ये 10 देश, आखिर क्या है इकोनॉमी का राज?

बहरीन में भी जनता से किसी तरह का इनकम टैक्स नहीं लिया जाता और ये देश अप्रत्यक्ष करों पर निर्भर है। इससे छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स को फायदा होता है। सऊदी अरब में भी लोगों से इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। 

Jul 23, 2024 - 13:28
 41
जनता से बिना टैक्स वसूले चलते हैं ये 10 देश, आखिर क्या है इकोनॉमी का राज?
जनता से बिना टैक्स वसूले चलते हैं ये 10 देश, आखिर क्या है इकोनॉमी का राज?
Advertisement
Advertisement

बजट 2024 पेश हो चुका है, बजट में टैक्सपेयर्स और इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी प्रावधान लागू किए गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां एक रुपया भी इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता? 

आइए जानते हैं इन देशों के बारे में और उनकी इकोनॉमी का राज। UAE में कोई इनकम टैक्स नहीं है। यहां की सरकार वैट, तेल कारोबार और टूरिज्म सेक्टर से ही अपनी कमाई कर लेती है। 

बहरीन में भी जनता से किसी तरह का इनकम टैक्स नहीं लिया जाता और ये देश अप्रत्यक्ष करों पर निर्भर है। इससे छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स को फायदा होता है। सऊदी अरब में भी लोगों से इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। 

केमैन आइलैंड्स में भी इनकम टैक्स नहीं लिया जाता। यह देश पर्यटकों के लिए आकर्षक है और यहां की सरकार टूरिज्म से जुड़े शुल्कों से अपना खर्चा चलाती है। 

वहीं कुवैत, ओमान, कतर और ब्रुनेई में भी कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है। चारों देशों में ऑयल और गैस का एक्सपोर्ट ही इतना है कि, इनकम टैक्स वसूलने की जरूरत नहीं पड़ती। मोनाको बहुत छोटा सा देश है और ये भी नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लेता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow