Wednesday, March 4, 2026
Home Current News छठ पूजा पर सात नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, दिल्ली सरकार ने...

छठ पूजा पर सात नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश 

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सात नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है जिसके लिए दिल्ली सरकार ने एक आदेश पत्र भी जारी किया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने छठ पूजा पर सात नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा था जिसके बाद दिल्ली सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए यह फैसला लिया है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे अपने पत्र में लिखा था कि ‘कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है और इस साल सात नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से प्रतिबद्ध अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार सात नवंबर को पूर्णकालिन अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित की जाए’।