अरविंद केजरीवाल के भाई के घर में घुस आया चोर, टूटियां चुरा कर भागा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई महेंद्र बिंदल के घर अजीबो-गरीब चोरी की घटना सामने आई। बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े एक चोर दीवार फांदकर और खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आया।

Aug 3, 2024 - 11:38
 59
 अरविंद केजरीवाल के भाई के घर में घुस आया चोर, टूटियां चुरा कर भागा
 अरविंद केजरीवाल के भाई के घर में घुस आया चोर, टूटियां चुरा कर भागा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई महेंद्र बिंदल के घर अजीबो-गरीब चोरी की घटना सामने आई। बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े एक चोर दीवार फांदकर और खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आया। हैरानी की बात है कि चोर ने वॉशरूम की टूटियां चुरा लीं और भागने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही वो मेन गेट की ओर बढ़ा, पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया।

भागते हुए घायल हुआ चोर 

वहां से भागने की जल्दी में, शीशा लगने से चोर खुद ही घायल हो गया। महेंद्र बिंदल ने बताया कि पुलिस को तुरंत खबर कर दी गई थी, पुलिस मौके पर डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद उनके बेटे ने जिले की डीसी और एसएसपी को फोन लगाकर घर में चोर घुसे होने की सूचना दी। उनके आदेश पर पुलिस कर्मचारी वहां आए और घायल चोर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow