टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी Rafael Nadal ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

टेनिस लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है। स्पेन के मशहूर टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। नडाल ने 38 साल की उम्र में टेनिस की दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Oct 11, 2024 - 13:08
 11
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी Rafael Nadal ने लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
Advertisement
Advertisement

टेनिस लवर्स के लिए एक बड़ी खबर है। स्पेन के मशहूर टेनिस प्लेयर राफेल नडाल(Rafael Nadal ) ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। नडाल ने 38 साल की उम्र में टेनिस की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका आखिरी सीजन हो रहा है और इस बार वो 19 नवंबर को होने वाले डेविस कप फाइनल में स्पेन का प्रतिनिधित्व करेंगे, और ये उनका आखिरी मैच भी होगा। 

इस टूर्नामेंट से की थी करियर की शुरूआत 

दरअसल, यह टूर्नामेंट नडाल के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। नोवाक जोकोविच के बाद, नडाल ने ही दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम किए हैं। आपको बता दें नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि जोकोविच 24 खिताब जीत चुके हैं। टेनिस से उनका संन्यास एक युग के अंत के जैसा है। राफेल नडाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की। वीडियो में उन्होंने अपने हालिया संघर्षों के बारे में बात की और कहा कि यह उनके लिए एक 'फुल सर्कल' का अनुभव है। उन्होंने कहा, "मैं खुद को सुपर लकी मानता हूँ कि मैंने इतना कुछ अनुभव किया है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow