हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सुक्खू सरकार का दिवाली गिफ्ट, 4 दिन पहले मिलेगी सैलरी-पेंशन

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली का गिफ्ट दिया है। CM ने शुक्रवार शाम के वक्त सचिवालय में बुलाई प्रेस कॉफ्रेंस में ऐलान किया कि दिवाली को देखते हुए इस बार अक्टूबर माह की सैलरी और पेंशन के लिए कर्मचारी-पेंशनर को एक नवंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Oct 12, 2024 - 11:46
 19
हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सुक्खू सरकार का दिवाली गिफ्ट, 4 दिन पहले मिलेगी सैलरी-पेंशन
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली का गिफ्ट दिया है। CM ने शुक्रवार शाम के वक्त सचिवालय में बुलाई प्रेस कॉफ्रेंस में ऐलान किया कि दिवाली को देखते हुए इस बार अक्टूबर माह की सैलरी और पेंशन के लिए कर्मचारी-पेंशनर को एक नवंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने 4 दिन पहले 28 अक्टूबर को सैलरी-पेंशन देने का फैसला लिया है। 

 3.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा लाभ 

दीवाली के मौके पर यह कदम राज्य के करीब 3.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ पहुंचाएगा। इसके अलावा 1 जनवरी, 2023 से देय मंहगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त देने की घोषणा की जिससे प्रदेश के 1 लाख 80 हजार कर्मचारी और 1 लाख 70 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के पेंडिंग मेडिकल बिलों को भी क्लीयर करने का निर्णय लिया है। बता दें कि हिमाचल में कर्मचारियों की तनख्वाह और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन 1 तारीख को आती है। वहीं इस बार फेस्टिव सीजन के चलते सैलरी और पेंशन 4 दिन पहले ही ट्रांसफर कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow