पुरी में रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

देशभर में रथ यात्रा का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा हैं। सबसे बड़ा आयोजन ओड़िशा के पुरी में आयोजित हो रहा हैं

Jul 8, 2024 - 11:52
 51
पुरी में रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत
पुरी में रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत
Advertisement
Advertisement

देशभर में रथयात्रा का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा हैं। सबसे बड़ा आयोजन ओड़िशा के पुरी में आयोजित हो रहा हैं जहां लाखों की संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए मौजूद रहे। इसी कड़ी में आयोजन के दौरान भगदड़ जैसे हालात होने की खबर सामने आई हैं। 

400 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर 

बताया जा रहा हैं कि भीड़ के बेच मची अफरा तरफरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई हैं तो वहीं इस भगदड़ में करीब 400 श्रद्धालु के घायल होने की खबर सामने आ रही है पुरी रथ यात्रा में प्रभु बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान ये हादसा हुआ है। इस दौरान एक व्यक्ति जमीन गिर गया। जमीन पर गिरने के कारण भक्त की मौत हो गई। 

53 साल बाद दो दिन की है यात्रा

पुरी में 53 साल बाद भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दो दिन की हो रही है। 1971 से यह रथ यात्रा एक दिन की हो रही थी। इस साल इसे दो दिन का किया गया है। हर साल होने वाली इस रथ यात्रा में हमेशा बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow