सीएम सैनी ने दी करोड़ों की सौगात, बोलें बिना भेदभाव के समान विकास कर रही सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पानीपत में 227 करोड़ रुपए के अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Jul 7, 2024 - 13:56
 34
सीएम सैनी ने दी करोड़ों की सौगात, बोलें बिना भेदभाव के समान विकास कर रही सरकार
सीएम सैनी ने दी करोड़ों की सौगात, बोलें बिना भेदभाव के समान विकास कर रही सरकार
Advertisement
Advertisement

एमएच वन न्यूज, पानीपत: 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पानीपत में 227 करोड़ रुपए के अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है, जो अपनी विकास दर को लगातार 8 प्रतिशत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे राज्य में एक समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों से पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जबकि पिछली सरकारें क्षेत्र देखकर विकास कार्य करवाती थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश का विकास कर रही है। 

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के एसडीवीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 191.29 करोड़ रुपए की लागत से 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 36.55 करोड़ रुपए की लागत से बनी 19 सड़कों का उद्घाटन किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अनाथालय और वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow