अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी 'चौपाटी', बदल जाएगी सूरत 

राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राणा प्रतिष्ठा के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के विजन को मानों पंख लग गये हैं।

Aug 30, 2024 - 11:53
 11
अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी 'चौपाटी', बदल जाएगी सूरत 

राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राणा प्रतिष्ठा के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के विजन को मानों पंख लग गये हैं। पर्यटन समेत कई तरह की सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और सभी निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जा रही है। अब जल्द ही अयोध्या में मुंबई के जुहू चौपाटी के तर्ज पर चौपाटी बनने जा रही है। यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर बनने जा रही है। 

आवास विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी 

उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही अब 4.65 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। अब देश और दुनिया से आने वाले सैलानियों के साथ यहा के लोकल लोग भी स्वच्छता के साथ निर्मित अलग अलग तरह के खानपान का स्वाद चख पाएंगे। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। मौजूदा समय में भी रोजाना एक लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में योगी सरकार ने कम खर्च में अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं को देने की कोशिश की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow