जालंधर : अपहरण की गई लड़की दिल्ली में बेसुध मिली, एक युवक गिरफ्तार

जालंधर शहर से एक बड़ी वारदात सामने आयी है। 2 सितम्बर को 20 साल की महिला सरकारी कर्मचारी को अगवा कर लिया गया था। जो आज पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली है।

Sep 9, 2024 - 14:52
 20
जालंधर : अपहरण की गई लड़की दिल्ली में बेसुध मिली, एक युवक गिरफ्तार

जालंधर शहर से एक बड़ी वारदात सामने आयी है। 2 सितम्बर को 20 साल की महिला सरकारी कर्मचारी को अगवा कर लिया गया था। जो आज पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली है। पुलिस ने तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बीएनएस 127 (6) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने रामामंडी आर्मी स्ट्रीट निवासी बलविंदर सिंह उर्फ ​​बॉबी उर्फ ​​बलविंदर पोस्टमैन (29) को गिरफ्तार किया है।

मामले में FIR हुई दर्ज 

इस वारदात को एक शख्स ने नहीं बल्कि करीब 8 लोगों ने अंजाम दिया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी कि वह लड़की को अपने साथ कहां ले गया और फिर उसे कहां छोड़कर चला गया। इसके अलावा इस घटना में कौन शामिल था इसकी भी जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO भूषण कुमार ने की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow