भारत में हर रोज गायब हो जाती हैं इतनी लड़कियां, चौंका देगी NCRB की ये रिपोर्ट

कोलकाता रेप कांड के बाद एक बार फिर भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो चुके हैं। ऐसे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो(NCRB) ने एक ऐसी रिपोर्ट पेश की है।

Aug 30, 2024 - 12:01
 236
भारत में हर रोज गायब हो जाती हैं इतनी लड़कियां, चौंका देगी NCRB की ये रिपोर्ट

कोलकाता रेप कांड के बाद एक बार फिर भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो चुके हैं। ऐसे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो(NCRB) ने एक ऐसी रिपोर्ट पेश की है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें, NCRB की इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर रोज़ 345 से ज्यादा लड़कियां गायब हो जाती हैं।

कुछ का अपहरण तो कुछ लापता 

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है की गायब हो रही लड़कियों में करीब 170 लड़कियों का अपहरण हो जाता है, तो वहीं, 175 से ज्यादा लापता हो जाती हैं और उनकी तस्करी तक की जाती है। वहीं, जुलाई 2023 में गृह मंत्रालय की भी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि, 2019 से 2021 के बीच 13 लाख से भी ज्यादा महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। इनमें 18 साल से कम उम्र की करीब 2.5 लाख लड़कियां और 18 साल से ज्यादा उम्र की 10.61 लाख महिलाएं शामिल हैं। वहीं, ये घटनाएं सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ही सामने आईं हैं। ये रिपोर्ट्स अपने आप में हीं, एक सवाल हैं की आखिर भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम कब उठाया जाएगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow