वो चुनाव जब आमने-सामने आ गए थे हरियाणा के तीनों लाल, जानिए क्या रहा था रिजल्ट?

हरियाणा के चुनावी माहौल में पुराने चुनावी किस्से भी याद किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा है हरियाणा के लाल कहे जाने वाले देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल का।

Sep 9, 2024 - 15:36
 60
वो चुनाव जब आमने-सामने आ गए थे हरियाणा के तीनों लाल, जानिए क्या रहा था रिजल्ट?

हरियाणा के चुनावी माहौल में पुराने चुनावी किस्से भी याद किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा है हरियाणा के लाल कहे जाने वाले देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल का। यह दिलचस्प किस्सा हरियाणा विधानसभा चुनाव 1972 का है। जब दो सीटों पर आपस में हरियाणा के तीनों लाल टकरा गए थे। चलिए आपको बताते हैं आखिर उस चुनाव में क्या हुआ था। 

दिलचस्प रहा था 1972 का चुनाव 

उन दिनों बंसीलाल से देवीलाल नाराज चल रहे थे। 1972 में हरियाणा विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ। तब देवीलाल ने बंसीलाल और भजनलाल के गढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।  बंसीलाल उस समय हरियाणा के सीएम थे। तोशाम विधानसभा क्षेत्र उनका गढ़ था। उधर आदमपुर भजनलाल का अभेद गढ़ था। इसके बावजूद देवीलाल ने इन दोनों नेताओं को उनके घर में चुनौती दे डाली। देवीलाल ने तोशाम और आदमपुर सीट से जीतने के लिए जोरदार प्रचार किया। इसके बावजूद चुनाव देवीलाल चुनाव में हार गए। हालांकि आगे चलकर वे हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। और वीपी सिंह और चंद्र शेखर की सरकार में उप-प्रधानमंत्री भी रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow