सुखदेव सिंह ढींडसा पर अकाली दल का बड़ा एक्शन, पार्टी से बर्खास्त

शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने पार्टी के संरक्षक सुखदेव सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ढींडसा पर ये एक्शन लिया गया है।

Aug 2, 2024 - 11:49
 16
सुखदेव सिंह ढींडसा पर अकाली दल का बड़ा एक्शन, पार्टी से बर्खास्त

शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने पार्टी के संरक्षक सुखदेव सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ढींडसा पर ये एक्शन लिया गया है। दरअसल अकाली दल ने बीते दिनों बागी गुट के आठ नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन सुखदेव सिंह ढींडसा ने बागी नेताओं को बाहर निकालने के फैसले को रद्द कर दिया। और पार्टी के मुखिया सुखबिर सिंह बादल के खिलाफ खूब बयानबाजी की।

सुखबीर बादल पर साधा था ढींडसा ने निशाना 

ढींडसा ने ये तक कह दिया कि सुखबीर बादल अब प्रधान रहने के लायक नहीं हैं। इसलिए उनको तुरंत अपना पद छोड़ना चाहिए। जिसके बाद अनुशासन कमेटी ने सुखदेव सिंह ढींडसा को ही बाहर निकाल दिया है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि अकाली दल के सुधार आंदोलन का नेतृत्व करने वालों को पहले खुद को सुधारना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखदेव ढींडसा के पास इतना अधिकार नहीं है कि वह अनुशासन कमेटी के फैसले को खारिज कर सकें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow