11 मीटर चौड़ा होगा शिमला का रिज मैदान,  68 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हिमाचल की राजधानी शिमला का रिज मैदान शहर की पहचान है। यह मैदान न सिर्फ ऐतिहासिक महत्वता रखता है, बल्कि लोगों की भावनाएं भी इससे जुड़ी हैं।

Oct 12, 2024 - 11:42
 6
11 मीटर चौड़ा होगा शिमला का रिज मैदान,  68 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Advertisement
Advertisement

हिमाचल की राजधानी शिमला का रिज मैदान शहर की पहचान है। यह मैदान न सिर्फ ऐतिहासिक महत्वता रखता है, बल्कि लोगों की भावनाएं भी इससे जुड़ी हैं। वहीं, अब इस ऐतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग इस पर 68 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। रिज मैदान का स्टेबलाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही रिज मैदान को 11 मीटर चौड़ा भी किया जा रहा है।

इस परियोजना का उद्देश्य रिज मैदान के किनारे की मिट्टी और ढांचे को मजबूती देना है ताकि भविष्य में धंसने का खतरा न रहे। यही नहीं रिज मैदान के नजदीक व्यू प्वाइंट का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे सैलानी शहर के सुंदर नजारे का आनंद ले सकेंगे। यह कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रिज मैदान की स्थिरता सुनिश्चित होगी बल्कि यहां वाणिज्यिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में नई सुविधाएं भी मिलेंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow