UP में लगेगा Semiconductor Plant, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

May 14, 2025 - 17:23
May 14, 2025 - 17:23
 24
UP में लगेगा Semiconductor Plant, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के जेवर में छठा सेमीकंडक्टर प्लांट लगेगा ,जिसके लिए मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें से एक काई में इसी साल से उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। 

वहीं उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत अब छठी इकाई लगाई जा रही है। यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है, जिस प्लांट में लगभग 2000 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow