Saturday, March 7, 2026
Home Current News SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने की बैठक, बंदी बलवंत सिंह राजोआणा...

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने की बैठक, बंदी बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई पर चर्चा की

Advertisement

सिख बंदी बलवंत सिंह राजोआणा की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में एक अहम बैठक हुई। जिसका आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में किया गया। बैठक में रिटायर्ड हाईकोर्ट जज मनींदर मोहन सिंह बेदी समेत कई नामी वकीलों और सिख बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राजोआणा की रिहाई के लिए दाखिल याचिका पर भी चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से ये फैसला किया गया कि याचिका को सरकार के दबाव में वापस नहीं लेना चाहिए।

SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सिख संगठनों, विधि विशेषज्ञों और श्री अकाल तख्त साहिब की राय के बाद 2012 में दाखिल की गई SGPC की पिटीशन को वापस नहीं लिया जाएगा।

गौरतलब हो कि SGPC की ये पिटीशन मौत की सजा पाए सिख कैदियों, विशेष रूप से भाई बलवंत सिंह राजोआना के मामले से जुड़ी है।