20 सालों के बाद मिली लोकल बस सेवा की सौगात, अनिल विज ने किया शुभारम्भ

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी व शहर के लाखों लोगों को 20 सालों के बाद लोकल बस सेवा की सौगात दी है। इस लोकल बस सेवा की सफलता के बाद नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा।

Nov 2, 2024 - 11:44
 7
20 सालों के बाद मिली लोकल बस सेवा की सौगात, अनिल विज ने किया शुभारम्भ
Anil Vij inaugurated local bus service
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी व शहर के लाखों लोगों को 20 सालों के बाद लोकल बस सेवा की सौगात दी है। इस लोकल बस सेवा की सफलता के बाद नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस जिले के नागरिकों को चुनाव जीतने के बाद एस्केलेटर प्रोजेक्ट के बाद लोकल बस सेवा का दूसरा तोहफा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जिला अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के लिए विभिन्न रूटों पर चलने वाली चार मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर लोकल बस सेवा का शुभारम्भ किया।