चुनाव से पहले जेल से बाहर होगा राम रहीम, चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ मजूर की पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। राम रहीम की बीस दिन की पैरोल मंजूर हो गई है।

Oct 1, 2024 - 11:03
 15
चुनाव से पहले जेल से बाहर होगा राम रहीम, चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ मजूर की पैरोल
Advertisement
Advertisement

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। राम रहीम की बीस दिन की पैरोल मंजूर हो गई है। बता दें कि बलात्कार के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा मिली है। वह इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम ने बीस दिन के लिए पैरोल की अर्जी दी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से राम रहीम की पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग के पास भेजी गई थी। चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।

चुनाव आयोग ने लगाई ये शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी। 

पहले भी मिलती रही है पैरोल

बता दें कि इससे पहले भी चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलती रही है। इसी साल 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और कुछ दूसरे जिलों में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है।

चुनाव में पड़ सकता है असर

हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक हैं। ऐसे में अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर आता है, तो इसका चुनाव पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण के तहत चुनाव होना है। वहीं 8 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow