हरियाणा चुनाव में हार पर Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद कांग्रेस ईवीएम और चुनाव प्रबंधन पर सवाल उठा रही है।

Oct 9, 2024 - 15:08
 14
हरियाणा चुनाव में हार पर Rahul Gandhi  का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद कांग्रेस ईवीएम और चुनाव प्रबंधन पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज पहली बार चुनाव नतीजों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि हम कई विधानसभा क्षेत्रों से मिली अनियमितताओं की शिकायतें चुनाव आयोग को देंगे। इसके अलावा राहुल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

'सामाजिक न्याय और सच्चाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- "जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया- प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। अधिकारों, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।" बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को चुनाव में जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह 37 सीटों पर सिमट गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow