पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, सितंबर महीने में पकड़ी 85 किलो हेरोइन, 908 गिरफ्तारियां भी हुई 

पंजाब सरकार और राज्य की पुलिस लगातार प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चल रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने नशा मुक्त पंजाब अभियान भी शुरू किया है।

Oct 9, 2024 - 14:35
 7
पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, सितंबर महीने में पकड़ी 85 किलो हेरोइन, 908 गिरफ्तारियां भी हुई 
Advertisement
Advertisement

पंजाब सरकार और राज्य की पुलिस लगातार प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चल रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने नशा मुक्त पंजाब अभियान भी शुरू किया है। ताकि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और नशे में डूबे युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस अभियान में अब कॉमेडियन कपिल शर्मा भी जुड़ गए हैं। वहीं, इससे पहले पंजाबी कलाकार बीनू ढिल्लों, जसबीर जस्सी, अमृत मान और ओलंपियन मनु भाकर भी इस अभियान से जुड़ चुकी हैं। 

पिछले महीने  85 किलो हेरोइन जब्त 

वहीं, पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशे की कमर तोड़ने के लिए हाल ही में  एंटी-ड्रग्स टास्क फोर्स  का भी गठन किया था। जो लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सितंबर की इस महीने में 85 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई और 908 गिरफ्तारियां की गईं हैं। इसके साथ ही एंटी-ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा 49 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow