पंजाब को मिलेंगे 60 नए PCS अफसर, आज कैबिनेट मीटिंग में मंजूर हो सकते हैं नए पद 

पंजाब में मानसून सत्र से पहले एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी।

Aug 29, 2024 - 11:47
 59
पंजाब को मिलेंगे 60 नए PCS अफसर, आज कैबिनेट मीटिंग में मंजूर हो सकते हैं नए पद 

पंजाब में मानसून सत्र से पहले एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि पंजाब विधानसभा का सत्र 2 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसके चलते यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 

60 नए पदों को मिल सकती है मंजूरी

बता दें कि पंजाब में पहले ही जिलों और उपमंडलों का गठन हो चुका है। वहीं, अब पी.सी.एस. के नए पदों की जरूरत महसूस हो रही है। जिसके चलते आज की बैठक में  पी.सी.एस. अधिकारियों के 60 नए पदों को मंजूरी मिल सकती है। इस समय राज्य में PCS अफसरों की 310 पद है, जो आज की कैबिनेट बैठक में उक्त पदों को मंजूरी मिलने के बाद बढ़कर 370 हो जाएंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow