BJP में शामिल होने के बाद बोले देवेंद्र बबली, कहा - तीसरी बार बनाएंगे हरियाणा में भाजपा की सरकार

हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने उन्हें शामिल कराया।

Sep 2, 2024 - 13:44
 15
BJP में शामिल होने के बाद बोले देवेंद्र बबली, कहा - तीसरी बार बनाएंगे हरियाणा में भाजपा की सरकार

हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने उन्हें शामिल कराया। उनके साथ जेल अधीक्षक पद से इस्तीफा देने वाले सुनील सांगवान और जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हुए है। 

मुझे गर्व PM के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलेगा - बबली 

भाजपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह बबली ने कहा, आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि PM मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मुझे मिलेगा। हम अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। आज हरियाणा परिवारवाद से ऊपर उठा है। टोहाना में पहले कोई काम नहीं होता था, अब वहां विकास देखिए। हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाएंगे।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow