हरियाणा में सरकार पर बरसे पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा, कहा - सभी ने किया जनता को लूटने का काम

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को शाहबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा।

Aug 3, 2024 - 16:06
 14
हरियाणा में सरकार पर बरसे पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा, कहा - सभी ने किया जनता को लूटने का काम

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को शाहबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। चीमा ने कहा कि सभी पार्टियों ने बारी बारी हरियाणा को लूटने का काम किया है और हरियाणा के युवाओं को बेरोजगार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के व्यक्ति हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, इसलिए अब हरियाणा की जनता के लिए सुनहरा मौका है।

आम आदमी पार्टी करती है कीर्तिमान स्थापित 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन 12 साल पहले हुआ। 12 साल में ही आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। आज आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है और गोवा और गुजरात में विधायक हैं। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी जितने भी वादे करती है उसको पूरा करती है। हरियाणा के एक तरफ दिल्ली तो दूसरी तरफ पंजाब लगता है। आम आदमी पार्टी ने तीन बार दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। पंजाब में भी जब पहली बार 2017 में चुनाव लड़ा तो पहली ही बार में 20 विधायक विधानसभा पहुंचे। उसके बाद 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीट लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। देश में आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कीर्तिमान स्थापित करती है। 

देश में आम आदमी करेगा राज - सुशील गुप्ता

आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जो बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हैं, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। 1947 के बाद संविधान सभा का गठन हुआ जब संविधान लागू किया गया तो उसमें लिखा था कि अब इस देश में आम आदमी राज करेगा। परंतु इन परंपरागत पार्टियों ने राजा के बेटे को राजा बनाया। इन्होंने उन राज घरानों से ही सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाए। लगातार पूरे देश और हरियाणा में परिवारवाद चलाता रहा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow