Wednesday, March 4, 2026
Home Current News नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी को पुलिस...

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी है, इस बीच सरकार के आदेश पर मजीठा में नकली शराब रैकेट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो इस काम में लिप्त थे, बहरहाल सरकार के आदेश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली शराब नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है, इसके साथ ही सरकार ने ये भी संकेत दिए हैं कि प्रदेश में शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।