Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पंजाब सरकार ने उद्योग विभाग से जुड़ी 6 और समितियों का किया...

पंजाब सरकार ने उद्योग विभाग से जुड़ी 6 और समितियों का किया गठन

Advertisement

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राज्य के उद्योग विभाग से जुड़ी छह और समितियों के गठन की घोषणा की, इस दौरान अब कुल 9 समितियों का गठन हो गया है। उन्होंने कहा कि ये समितियां एक अक्टूबर तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी साथ ही इसे औद्योगिक नीति में शामिल किया जाएगा।

वहीं हलवारा हवाई अड्डे के उद्घाटन के संबंध में संजीव अरोड़ा ने कहा कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार सभी दस्तावेज़ जनता के सामने प्रकाशित किया जाएंगे।