पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें अपने जिले का हाल 

पंजाब में मानसून में काफी कम बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Jul 27, 2024 - 12:01
 15
पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें अपने जिले का हाल 
पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें अपने जिले का हाल 

पंजाब में मानसून में काफी कम बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आज सुबह कई जिलों में हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो कल यानि रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 

आज सुबह जालंधर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जिससे ना केवल लोगों ने बल्कि किसानों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि इस सीजन में  पंजाब में पूर देश में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य में 1 जून से अब तक 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 

शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना में 29.6 MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा  पटियाला में 3.9 और अमृतसर मे 0.7 MM  बारिश रिकार्ड की गई। वहीं विभाग का कगना है कि हिमाचल के साथ लगते पड़ोसी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow