पंजाब पुलिस ने इंटर स्टेट साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़, 5.25 करोड़ रुपये बरामद

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने इंटर स्टेट साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस की मदद से आरोपियों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया है।

Sep 30, 2024 - 12:40
 11
पंजाब पुलिस ने इंटर स्टेट साइबर गिरोह का किया भंडाफोड़, 5.25 करोड़ रुपये बरामद
Advertisement
Advertisement

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने इंटर स्टेट साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस की मदद से आरोपियों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में सात अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है।

5.25 कोरड़ रूपये भी बरामद 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करने में लुधियाना पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। I4C डेटा के अनुसार ATM कार्ड और मोबाइल फोन के साथ 5.25 करोड़ की भारत में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

उत्कृष्ट पुलिस कार्य के सम्मान में, लुधियाना कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके अटूट समर्पण के लिए महानिदेशक की प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत मिसाल और उच्च मानक स्थापित करती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow