पंजाब कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला, 2 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा में मानसून सत्र

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक हुई है। वहीं, पंजाब कैबिनेट के इस बैठक में  विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाने का फैसला लिया है।

Aug 14, 2024 - 14:40
 25
पंजाब कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला, 2 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा में मानसून सत्र

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट बैठक हुई है। वहीं, पंजाब कैबिनेट के इस बैठक में  विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाने का फैसला लिया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा में मानसून सत्र दो सितंबर से शुरू होकर चार सितंबर तक चलेगा। 

इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट की बैठक में फायर सेफ्टी नियमों में संशोधन, पंजाब के फैमिली कोर्ट में तैनात काउंसलरों का दैनिक भत्ता 600 रुपए देने और पंजाब की पहली स्पोर्ट पॉलिसी को कैबिनेट को मंजूरी दे दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow