भारत माता के जयकारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी के साथ-साथ हाथों में तिरंगा थामे चले आमजन

हरियाणा के सीएम नायब सैनी करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग चौक से होते हुए गुजरा।

Aug 14, 2024 - 14:45
 39
भारत माता के जयकारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा, सीएम नायब सैनी के साथ-साथ हाथों में तिरंगा थामे चले आमजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग चौक से होते हुए गुजरा। यात्रा का शुभारंभ रामलीला सभा से हुआ और समापन कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर पर हुआ।  

एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की 

यात्रा से पूर्व रामलीला सभा के हॉल में जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अनेक क्रांतिकारियों को वे नमन करते हैं। उन्होंने आमजन से मां के नाम एक पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज खुशी व गर्व का दिन है। भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए तिरंगा यात्रा में पूरे जोश व उल्लास के साथ शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने आसपास के खुले क्षेत्र में पौधारोपण करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग हर साल मिलजुल कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिये अनेक क्रांतिकारी वीरों ने प्राणों की आहुति दी ताकि लोग खुले में सांस ले सकें। वे ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को नमन करते हैं।

रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस के बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow