पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने संभाला पदभार, कई सीनियर नेता रहे मौजूद

पंजाब के मंत्रिमंडल में हाल ही में फेरबदल हुआ है। जिसके बाद राज्य को पांच नए मंत्री मिले हैं। वहीं, उनमें से ही एक मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज अपना पदभार संभाला है।

Sep 25, 2024 - 13:52
 20
पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने संभाला पदभार, कई सीनियर नेता रहे मौजूद
Advertisement
Advertisement

पंजाब के मंत्रिमंडल में हाल ही में फेरबदल हुआ है। जिसके बाद राज्य को पांच नए मंत्री मिले हैं। वहीं, उनमें से ही एक मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज अपना पदभार संभाला है। डॉ. रवजोत सिंह ने आज निकाय भवन में पहुंचकर अपना पद संभाल लिया। इस मौके पंजाब के कई सीनियर नेता मौजूद थे। इनमें कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और अन्य कई नेता मौजूद रहे। वहीं, इसके अलावा हरदीप सिंह मुंडिया आज शाम अपना पदभार संभालेंगे। 

पांच नए मंत्री किए गए शामिल 

बता दें कि पंजाब मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को जगह मिली है। इनमें मोहिंदर भगत, हरदीप मुंडिया, रवजोत सिंह और बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow