पंजाब के सीएम भगवंत मान 293 नवनियुक्तों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम 

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज राज्य के नौजवानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज 293 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

Sep 7, 2024 - 12:02
 28
पंजाब के सीएम भगवंत मान 293 नवनियुक्तों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम 

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज राज्य के नौजवानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज 293 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। विभिन्न विभागों में नवनियुक्त नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस संबंध में समारोह चंडीगढ़ के नगर निगम भवन में दोपहर 12 बजे होगा। 

बता दें कि मान सरकार लगातार राज्य में युवाओं को नौकरियां दे रही है। जिस बात का जिक्र कल सीएम मान ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए भी किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार दो साल में बिना किसी रिश्वत के 43 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow