अयोध्या में 8वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट 

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 28 अक्टूबर की सुबह राम की पैड़ी पहुंच जाएंगे और घाटों पर रामायणकालीन चित्र उकेरकर दीप बिछाना शुरू करेंगे।

Oct 20, 2024 - 09:00
 15
अयोध्या में 8वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 25 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट 
Advertisement
Advertisement

दिवाली के त्योहार को भव्य बनाने के लिए भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में आठवें दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए 30 हजार स्वयंसेवक 72 घंटे में राम की पैड़ी और भजन संध्या स्थल के घाटों पर 28 लाख दीपक सजाएंगे। इस दीपोत्सव में 25 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। 

Ayodhya Deepostsav 2023 24 lakh diya will be lit

दीपोत्सव की तैयारी के लिए कोरिया पार्क में दीपों को डंप किया जा रहा है जिसके लिए अब तक करीब 20 लाख दीप स्थल पर पहुंच चुके हैं। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी स्वयंसेवक 28 अक्टूबर की सुबह राम की पैड़ी पहुंच जाएंगे और घाटों पर रामायणकालीन चित्र उकेरकर दीप बिछाना शुरू करेंगे।

Deepotsav 2023 In Ayodhya 24 Lakh Diyas At 51 Ghats Ayodhya Aims To Set  World Record- Ayodhya Deepotsav 2023 : दुल्‍हन सी सजी अयोध्‍या दीपोत्सव में  51 घाटों पर 24 लाख दीये

बता दें कि दीप सजाने का यह कार्य 29 अक्टूबर तक चलेगा 30 अक्टूबर को मुख्य समारोह के दिन सुबह से दीपों में तेल डाला जाएगा और शाम को इसे जलाया जाएगा। इस कार्य के लिए स्वयंसेवकों को रोज आठ- आठ घंटे का कार्य करना होगा साथ ही अधिकारी ने बताया कि स्वयंसेवकों को घाट तक पहुंचाने, चाय-नाश्ता और भोजन का प्रबंध विवि प्रशासन की ओर से किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow