PM मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया, आखिर क्या है इस छोटे से देश की बड़ी अहमियत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया। ये दौरा इसलिए खास है क्योंकि मोदी वो तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस छोटे से यूरोपीय देश की यात्रा करने पहुंचे।

Jul 10, 2024 - 15:51
 50
PM मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया, आखिर क्या है इस छोटे से देश की बड़ी अहमियत?
PM मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया, आखिर क्या है इस छोटे से देश की बड़ी अहमियत?
Advertisement
Advertisement

दो दिन तक रूस के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया। ये दौरा इसलिए खास है क्योंकि मोदी वो तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस छोटे से यूरोपीय देश की यात्रा करने पहुंचे। उनसे पहले, प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। बुधवार 10 जुलाई को पीएम मोदी वियेना पहुंचे जहां ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जैंडर ने उनका स्वागत किया।

राजनयिक संबंधों को दर्शाता है पीएम का दौरा 

प्रधानमंत्री की ये यात्रा, भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 75 सालों के राजनयिक संबंधों को भी दर्शाती है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में जरूरी माना जा रहा है। बता दें, वियेना पहुंचने के बाद मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर और राष्ट्रपति एलेक्सजेंडर वान डेर बेलेन के साथ कई एहम राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की है। अभी की बात करें तो, भारत और ऑस्ट्रिया के बीच तकरीबन 2.93 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। जिसमें इलेक्ट्रिकल मशीनों, रेलवे पार्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल, आयरन, स्टील, स्टैपल फाइबर, और मेडिसिन जैसी कई और चीजों का लेन-देन शामिल है।

ऑस्ट्रिया में रहते हैं करीब 31 हजार भारतीय 

हाल ही में भारत-ऑस्ट्रिया के बीच स्टार्टअप ब्रिज लॉन्च किया गया है। जिससे दोनों देशों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, और एंटरटेनमेंट क्षेत्र बढ़ेगा। आपको बता दें, ऑस्ट्रिया का कुल क्षेत्रफल 83,871 स्कवायर किलोमीटर है, जो बिहार से भी छोटा है और आबादी के मामले में तो ये देश भारत की राजधानी से भी कम है। लेकिन ये छोटा सा ऑस्ट्रिया, दुनिया के टॉप रहने योग्य देशों में से एक है, जो अपनी सुरक्षा, शिक्षा, एनवायरनमेंट और हेल्थकेयर के लिए जाना जाता है। वर्तमान में, लगभग 31 हजार भारतीय ऑस्ट्रिया में रहते हैं, जिनमें ज्यादातर पंजाब और केरल से हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow